Thursday, January 17, 2019

ज्वैलर की दुकान में सेंधमारी, पांच किलो चांदी, 50 ग्राम सोना और 60 हजार ले उड़े चोर

भोपाल। बुधवार-गुरवार की दरमियानी रात कटारा थाना क्षेत्र में एक ज्वैलर की दुकान में चोर सेंधमारी कर पांच किलो चांदी, 50 ग्राम सोना और करीब 60 हजार रुपए नगद समेटकर ले गई। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह लोगों को लगी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कटारा थाना क्षेत्र लहारपुर मार्केट में मनीष की राधारानी नाम से ज्वैलर्स की दुकान है। बुधवार रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। बुधवार-गुरवार की दरमियानी रात चोरों ने उनकी दुकान में पीछे की तरह से चार इंची दीवार तोड़ सेंधमारी कर दी। चोरों ने दीवार में करीब दो फीट का छेद कर अंदर घुस गए। दुकान में अंदर घुसने के बाद चोरों ने तिजोरी तोड़ी और पांच किलो चांदी, 50 ग्राम सोना और 60 हजार रुपए नगद ले गए।

पुलिस के अनुसार चोरों ने पहले ही दुकान की रैकी कर ली होगी। उन्हें इस बात का अंदाजा भी रहा होगा की दुकान की दीवार चार इंच की है। वारदात को अंजाम देने वालों की संख्या चार से पांच लोगों की हो सकती है। फिलहाल पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं।

कश्मीर पहुंचने वाला सिस्टम सीजन का सबसे स्ट्रांग होगा। इस वजह से उत्तरी इलाकों में भारी बर्फबारी होगी।
उत्तर भारत में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी होगा। वहां से आने वाली सर्द हवा से ठंड बढ़ेगी।

सीजन की सबसे तेज ठंड की संभावना

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि 18, 19, 20 जनवरी को तापमान में इजाफा हो सकता है। 21 जनवरी से भोपाल सीजन की सबसे तेज ठंड पड़ सकती है। शीतलहर भी चलने का अनुमान है। तापमान भी सामान्य से कम रहने का अनुमान है।

पिछले साल की जनवरी से इस बार ज्यादा ठंड

इस बार जनवरी पिछले साल की तुलना में ज्यादा सर्द है। अभी तक इस माह 17 में से सिर्फ 3 दिन ही रात का तापमान 10 डिग्री के पार पहुंच सका है। इनमें भी 8 दिन (7, 8, 9, 10, 15, 16 और 17 जनवरी) तो रात का तापमान 8 डिग्री से भी कम रहा। इससे पहले 2013 में जनवरी में ऐसी ठंड पड़ी थी। मौसम एक्सपर्ट एसके नायक ने बताया कि पिछले साल जनवरी के अंत में 25 जनवरी को सबसे कम तापमान 6.6 डिग्री रहा था। इस बार लगातार 16 दिन से मौसम सर्द है।

No comments:

Post a Comment

疫情之下,阿桑奇的引渡听证会被推迟至11月举行

  中新网4月27日电 据俄罗斯卫星网报道, 英国首相约 色情性&肛交集合 翰逊在感染新型冠 色情性&肛交集合 状病毒康复两 色情性&肛交集合 周后, 色情性&肛交集合 将回到唐宁街继续 色情性&肛交集合 他的全职 色情性&肛交集合 领导工作。 在首相生病期 色情性&肛交集...