आजकल भारत में वेब सीरीज का जमकर बोलबाला है. नेटफ्लिक्स और अमेजन जैसे माध्यम पर दुनियाभर के ऑडियंस क्राइम जोनर वाले कंटेंट को काफी पसंद कर रहे हैं. इस माध्यम ने भारतीय क्रिएटर्स के लिए सफलता के नए दरवाजे खोल दिए हैं. क्राइम और दूसरी अलग-अलग कहानियों पर हाल ही में कई सीरीज आ चुकी हैं. इस कड़ी में अमेजन की सीरीज "मिर्जापुर" भी बहस तलब है.
कुछ भारतीय वेब सीरीज को काफी सराहा भी गया. खासकर नेटफ्लिक्स की सैक्रेड गेम्स, जिसने दुनियाभर के ऑडियंस को प्रभावित किया.
मिर्जापुर में मास्टरबेशन सीन, श्वेता बोलीं- कॉफी पीने जितना सहज
क्यों पसंद आ रहा है ये माध्यम?
दरअसल, सेंसर न होने की वजह से इस माध्यम में कहानियों को कहने का काफी स्पेस मिल रहा है. इस वजह से तमाम चीजें जो अब तक फिल्मों में सेंसर्ड हो जाया करती थीं उन्हें यहां आसानी से सिनेमेटिक लिबर्टी के साथ दिखाया जा रहा है. मौलिकता में चीजों को हूबहू दिखाने देखने का यह अंदाज भारतीय दर्शकों के लिए बिलकुल नया है.
सेंसर नियमों की वजह से ऐसा फिल्मों और टीवी में संभव नहीं है. गौर करें तो भारतीय वेब सीरीज में क्राइम, सेक्स और वायलेंस का कॉकटेल खूब बिकता नजर आ रहा है. सैक्रेड गेम्स, ब्रीद, लस्ट स्टोरीज, इनसाइड एज, लव लस्ट एंड कन्फ्यूजन जैसी तमाम सीरीज में इस कॉकटेल को भुनाकर दर्शकों को प्रभावित करने की कोशिश हुई. इन्हें खूब देखा जा रहा है. पर सच्चाई यह भी है कि ऐसे कंटेंट को लेकर तमाम विवाद भी हुए और लोगों ने इस पर रोक लगाने तक की मांग भी की है.
सैक्रेड गेंम्स के बाद मिर्जापुर में इस कॉकटेल को जमकर भुनाने की कोशिश हुई है. मिर्जापुर में वायलेंस के अनकट सीन्स बेहद खौफनाक हैं. अतडियों का बाहर निकल आना, गोली से भेजे को उड़ाना, सड़क पर खून बहना और स्क्रीन पर मांस के लोथड़े को बिखरते देखना, ये डरावना है लेकिन बिलकुल अलग तरह का रोमांचक अनुभव भी है.
ठीक इसी तरह अनसेंसर्ड सेक्सुअल सीन्स को लेकर भी वेब सीरीज में काफी स्वच्छंदता देखने को मिल रही है. ये दूसरी बात है कि तमाम कहानियों में इनका दिखाया जाना कितना जरूरी और अर्थपूर्ण हैं? मिर्जापुर में भी सेक्स और वायलेंस को लेकर ऐसे बहुत सारे सीन हैं. जिन पर विवाद हो सकता है. वेब सीरीज में हत्याओं के तरीके खौफनाक हैं. कई सीन्स में क्रूरता दिखाने के लिए इनका इस्तेमाल बेमतलब नजर आता है. जैसे कालीन भैया के सुपुत्र, मुन्ना त्रिपाठी का बार-बार राधिया को रौंदना. गजगामिनी का मास्टरबेशन वाला सीन. ऐसे सीन्स दिखाया जाना कितना सही है?
जबकि कालीन भैया की दूसरी पत्नी बीना त्रिपाठी को ब्लैकमेल कर पैरों से लाचार ससुर जिस तरह से "बलात्कार" करता है, वह सीरीज का बेहद अद्भुत सीन है. इसमें तमाम चीजें न दिखाकर भी बहुत कुछ कह दिया गया है.
Subscribe to:
Posts (Atom)
疫情之下,阿桑奇的引渡听证会被推迟至11月举行
中新网4月27日电 据俄罗斯卫星网报道, 英国首相约 色情性&肛交集合 翰逊在感染新型冠 色情性&肛交集合 状病毒康复两 色情性&肛交集合 周后, 色情性&肛交集合 将回到唐宁街继续 色情性&肛交集合 他的全职 色情性&肛交集合 领导工作。 在首相生病期 色情性&肛交集...
-
हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता कादर ख़ान का कनाडा के एक अस्पताल में निधन हो गया है. उनके बेटे सरफ़राज़ ख़ान ने उनकी मौत की पुष्टि की है. सा...
-
सरकार ने किसानों की कर्जमाफी का ड्रॉफ्ट तैयार कर लिया है, इसका प्रेजेंटेशन गुरुवार को कमलनाथ कैबिनेट की दूसरी बैठक में अधिकारियों ने दिया। ...
-
今年第7期《求是》杂志发表习近平的重要文章 《关于坚持和发展中国特色社会主义的几个问题》。这是习近平2013年1月5日在新进中央委员会的委员、候补委员学习贯彻党的十八大精神研讨班上讲话的一部分。 谈中国特色社会主义,他说“科学社会主义基本原则不能丢,丢了就不是社会主...